जींद : बिजली निगम कर्मियों ने एसई कार्यालय पर दिया धरना

WhatsApp Channel Join Now
जींद : बिजली निगम कर्मियों ने एसई कार्यालय पर दिया धरना


जींद, 16 मार्च (हि.स.)। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित एचएसईबी वर्कर यूनियन के आह्वान पर बिजली निगम कर्मियों ने कार्यकारी अभियंता विकास मलिक की कर्मचारी विरोधी कार्यशैली को लेकर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता यूनिट प्रधान हरिओम ने की व मंच का संचालन यूनिट सचिव धर्मवीर बैरागी ने किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने सोमवार को कहा कि कार्यकारी अभियंता द्वारा कर्मचारियों को प्रताडि़त किया जा रहा है। कार्यकारी अभियंता द्वारा उपमंडल अधिकारी पर दबाव बना कर कर्मचारियों को अनुपस्थित दर्शावाया जाता है। जब कि श्रम इंचार्ज द्वारा उपस्थित का सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। गलत तरीके से दबाव बना कर कर्मचारियों की सेलरी रोकी जाती है। उपमंडल अधिकारियों को दरकिनार करके बेवजह कर्मचारी को तंग किया जा रहा है। कार्यकारी अभियंता कार्यालय में बैठ कर समाधान नही करते तो बुधवार से वर्क सस्पेंड करने पर फैसला लिया जाएगा। पूर्व उपमहासचिव राजेश शर्मा, पूर्व उप राज्य प्रधान राजा शामदो, राजेश आसन ने कहा कि जब तक कार्यकारी अभियंता द्वारा कर्मचारी को उपस्थिति दर्शा कर सैलेरी जारी नहीं की जाती तब तक धरना चलता रहेगा व उपमंडल अधिकारी को दंडित नही किया जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। यूनियन ने फैसला लिया कि कार्यकारी अभियंता जिस भी सब डिवीजन में जाएंगे, उसी सब डिवीजन में इनका घेराव किया जाएगा। इस मौके पर अनिल पूनिया, राजबीर ढिल्लो, कर्मबीर, सीता राम, सुरेश, दर्वेश, विकास, सुनील मुंडे, जगदीश गोयत, सुरेंद्र कौशिक, सुरेंदर जागलन सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story