जींद : आंगनवाड़ी वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
जींद : आंगनवाड़ी वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन


जींद, 15 अक्टूबर (हि.स.)। आंगनवाड़ी वर्कर एंड हैल्पर यूनियन हरियाणा के आह्वान पर गुरुवार को आंगनवाड़ी वर्कर एंड हैल्परों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और डीपीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन व धरने का संचालन दयावंती ने किया एवं अध्यक्षता खुजानी देवी ने की।

प्रदर्शन से पहले आंगनवाड़ी वर्करों एवं हेल्परों को संबोधित करते हुए दयावंती ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्करों एवं हेल्परों का आरोप है कि डीपीओ आंगनवाड़ी कर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करती हैं और न ही आंगनवाड़ी वर्करों की सुनवाई करती हैं। डीपीओ सेंटरों का खर्च और किराया बहुत दिनों से बकाया है। लगभग सालभर से ऊपर हो चुका है, बिजली का बिल वर्कर खुद अपनी जेबों से वहन कर रही हैं, ड्रेस का पैसा नहीं दिया गया है। जबकि सभी जिलों में ड्रेस के रुपये मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि आंगनवाड़ी वर्कर एवं हैल्परों की जायज मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंगनवाड़ी वर्कर एंड हैल्पर लंबे आंदोलन करने पर मजबूर होंगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। इस मौके पर ईश्वर विकास, सुमन, सुंदरेश, बबीता, लखपति, लक्ष्मी, उर्मिला, अंजू, ऊषा, मनीषा, कमलेश, सुनीता आदि मौजूद थीं।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761457 Articles

Share this story