हिसार : अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा की सूची एवं कार्यकारिणी मंजूरी अभी तक लंबित : सुभाष देहड़ू

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा की सूची एवं कार्यकारिणी मंजूरी अभी तक लंबित : सुभाष देहड़ू


सहायक रजिस्ट्रार,

फर्म्स, सोसाइटीज को शिकायत भेजकर की देवेन्द्र बुड़िया पर कार्रवाई की मांग

बिश्नोई समाज को

गुमराह करने व अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कार्य करने का आरोप

हिसार, 14 मई (हि.स.)।

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व सदस्य देवेन्द्र बुड़िया द्वारा की गई चुनाव की

घोषणा की शिकायत सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स मुरादाबाद मंडल, मुरादाबाद

तक पहुंच गई है। इस शिकायत में देवेन्द्र बुड़िया पर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर

कार्य करने व समाज को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। रजिस्ट्रार

का ध्यान इस ओर खास तौर पर दिलवाया गया है कि देवेन्द्र बुड़िया ने चुनाव का पत्र जारी

करके चुनाव अधिकारी को निर्देश दिया है, जो अपने आप में ही साबित करता है कि किस तरह

फर्जीवाड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है।

अखिल भारतीय बिश्नोई

महासभा के वरिष्ठ उपप्रधान सुभाष चन्द्र देहूडू ने गुरुवार काे रजिस्ट्रार को शिकायत भेजते हुए

अवगत करवाया है कि महासभा के पूर्व सदस्य श्री देवेन्द्र बुडिया की ओर से 13 मई

2026 को महासभा के चुनाव करवाने संबंधी कार्यक्रम घोषित किया गया है, जबकि उनकी सदस्यता

पूर्व में ही महासभा द्वारा अनियमितताओं एवं नैतिक आधारों पर समाप्त की जा चुकी है।

श्री देहूडू ने

कहा कि महासभा की सूची एवं कार्यकारिणी की मंजूरी संबंधी मामला लंबे समय से संबंधित

कार्यालय में लंबित है। इसके बावजूद देवेन्द्र बुडिया द्वारा स्वयं को सक्रिय सदस्य

के रूप में प्रस्तुत करते हुए पत्र जारी करना तथा समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के

माध्यम से भ्रम फैलाना समाज में असमंजस की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास है। सुभाष देहड़ू ने

आरोप लगाया कि जारी किए गए पत्र एवं समाचारों के माध्यम से महासभा के सदस्यों और समाज

को गुमराह किया जा रहा है। यह कार्य महासभा की गरिमा एवं संगठनात्मक व्यवस्था के खिलाफ

है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story