हिसार : कृषि मेले में लुवास एनसीसी कैडेट्स ने प्रस्तुत किया शानदार घुड़सवारी प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : कृषि मेले में लुवास एनसीसी कैडेट्स ने प्रस्तुत किया शानदार घुड़सवारी प्रदर्शन


अनुशासन, आत्मविश्वास और घुड़सवारी कौशल से कैडेट्स ने दर्शकों को किया आकर्षित

हिसार, 02 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कृषि मेले

में लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), की प्रथम

हरियाणा आरएंडवी स्क्वाड्रन एनसीसी के कैडेट्स ने शानदार घुड़सवारी प्रदर्शन किया।

कैडेट्स के प्रदर्शन ने कृषि मेले में पहुंचे किसानों, विद्यार्थियों और अन्य आगंतुकों

का ध्यान आकर्षित किया। मेले में बड़ी संख्या में किसान, विद्यार्थी, पशुपालक एवं अन्य

आगंतुक हिस्सा ले रहे हैं।

लुवास के एनसीसी कैडेट्स ने शुक्रवार काे घुड़सवारी प्रदर्शन प्रस्तुत किया। कैडेट्स ने

घोड़ों के साथ विभिन्न कौशल एवं घुड़सवारी गतिविधियों का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों

को प्रभावित किया। उनके अनुशासन, आत्मविश्वास और घुड़सवारी कौशल की दर्शकों ने सराहना

की। घुड़सवारी प्रदर्शन कृषि मेले में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में

किसानों और आगंतुकों ने कैडेट्स के प्रदर्शन का आनंद लिया।

लुवास द्वारा विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, साहस एवं व्यावहारिक

कौशल विकसित करने के लिए एनसीसी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि मेले

जैसे बड़े आयोजनों में एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा

और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story