जींद : जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
जींद : जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक संपन्न


जींद, 25 मार्च (हि.स.)। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि सभी नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो सकें।

डीसी मोहम्मद इमरान रजा बुधवार को डीआरडीए हॉल में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के एजेंडे में कुल 14 शिकायतें शामिल थी। इनमें से छह शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। जबकि शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को अगली बैठक तक जांच पूर्ण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। डीसी ने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतों के निपटान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें और प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें।

यह रखी शिकातयें

डीसी के समक्ष विजय कुमार निवासी शास्त्री नगर के द्वारा श्रम विभाग में लेबर कॉपी के रजिस्ट्रेशन न करने से संबंधित शिकायत रखी गई। शिकायत का पूरा ब्यौरा और विभागीय नॉर्मश की तपसील देख डीसी ने बताया कि यह मामला सरकार के स्तर का है लिहाजा इसे लंबित रखा गया है। बैठक में अतुल कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके खेत के पास नगर पालिका ने कूडा, कर्कट डाल कर डंपिंग यार्ड बना दिया गया है। जिससे उसको भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैए जिस पर संज्ञान लेते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने जिला नगर आयुक्त को बनाए गए कलस्टर की दीवार ऊंची करने के निर्देश दिए और आगामी बैठक के लिए लंबित रखा गया। परिवेदना समिति की बैठक में नरवाना के रेलवे रोड पर बने नाले की सफाई बारे आई शिकायत पर डीसी ने संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा नगर परिषद नरवाना को नाले की मुक्कमल सफाई करने और यथा संभव समाधान कर इसकी रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने के लिए कहा।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story