जींद :तालाब में डूबा अढाई साल का बच्चा,दिन भर चली तालाश

WhatsApp Channel Join Now
जींद :तालाब में डूबा अढाई साल का बच्चा,दिन भर चली तालाश


जींद :तालाब में डूबा अढाई साल का बच्चा,दिन भर चली तालाश


जींद, 04 जून (हि.स.)। जुलाना क्षेत्र के पौली गांव में एक अढाई वर्षीय मासूम के डूबने की आशंका के बाद प्रशासन और परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची गुरूवार को पूरा दिन बच्चे की तलाश शुरू की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार पौली गांव निवासी ढाई वर्षीय कार्तिक बुधवार शाम अपने घर के पास स्थित तालाब के निकट खेल रहा था। कुछ समय बाद वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो ग्रामीणों ने आशंका जताई कि बच्चा तालाब में गिर गया है। घटना की सूचना तुरंत जुलाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे की खोज शुरू कर दी। देर रात तक तालाब और उसके आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया। गुरुवार सुबह से ही गोताखोर तालाब में बच्चे की तलाश में जुटे रहे और शाम तक तलाश की लेकिन बच्चे का कोई सुराग नही लग पाया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी तालाब के आसपास एकत्रित हैं। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी मासूम का कोई सुराग नही लग पाया है। अब ग्रामीण और प्रशासन तालाब के पानी को निकालेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story