हिसार : पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए : डॉ. कमल गुप्ता
जनसुनवाई में डॉ. कमल गुप्ता ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को समाधान
के निर्देश
हिसार, 17 सितंबर (हि.स.)। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम
में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व स्वास्थ्य व नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता
ने आमजन की विभिन्न समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों
से दूरभाष पर बातचीत कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा जिला
अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ भी मौजूद रहीं।
जनसुनवाई के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित
कार्यक्रम में डॉ. कमल गुप्ता ने गुरुवार काे उनके सार्वजनिक जीवन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण
में योगदान पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में
देश ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।
आधुनिक आधारभूत ढांचे के विस्तार के साथ डिजिटल इंडिया, जनधन योजना, आयुष्मान भारत,
स्वच्छ भारत अभियान, आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं
का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। डॉ.
गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर सशक्त और आत्मविश्वासी
राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, सुरेश गोयल धूप वाला, रामचन्द्र गुप्ता,
संजीव रेवड़ी, सुरेन्द्र सैनी, विनोद तोशावाड़, अनुज जैन, धर्म सिंह खटकड़, प्रोमिला
पूनिया, सुशील सैनी, प्रवीण नारंग, ओमप्रकाश दुग्गल, सुभाष जांगड़ा, जयवीर पूनिया,
वेद प्रकाश सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

