हिसार : एचएयू में नशे की एंट्री, छात्र ही कर रहा विद्यार्थियों को नशा सप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : एचएयू में नशे की एंट्री, छात्र ही कर रहा विद्यार्थियों को नशा सप्लाई


आरोपी गिरफ्तार, 8.540 ग्राम हेरोइन बरामद

हिसार, 26 फरवरी (हि.स.)। सरकार एवं सामाजिक

संस्थाओं की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के बावजूद युवा वर्ग पर इनका

कोई असर होता दिखाई नहीं दे रहा है। इसी के चलते नशा अब शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने

लगा है। पुलिस टीम ने एचएयू हॉस्टल में रहने वाले छात्र को गिरफ्तार किया है, जो नजदीकी

गांव पीरांवाली से नशा लाकर विद्यार्थियों को यह नशा बेचता था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी

से 8.540 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों को धत्ता

बताते हुए युवा, खासकर विद्यार्थी भी इसमें शामिल होने लगे हैं, जो सबसे चिंताजनक माना

जा रहा है। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने गुरुवार काे एचएयू के विद्यार्थी को नशीले पदार्थ

हेरोइन सहित पकड़ा है। पुलिस के अनुसार अरावली हॉस्टल में रहने वाले भिवानी जिले के

रोढ़ां गांव निवासी एवं अरावली हॉस्टल में रह रहे राहुल को गिरफ्तार करके उससे

8.540 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि

आरोपी राहुल पीरांवाली गांव से नशीला पदार्थ हेरोइन लाकर यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों

को बेचता था। एंटी नारकोटिक्स सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे काबू करके यह हेरोइन

बरामद की। सिविल लाइन थाना में उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना

है कि मामले में सप्लाई चैन से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान करके उनकी गिरफ्तारी

के प्रयास हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story