हिसार:अब शुगर के मरीज खा सकेंगे ऐलोवेरा बर्फी ,लुवास के शोद्यार्थियों ने की तैयार

WhatsApp Channel Join Now
हिसार:अब शुगर के मरीज खा सकेंगे ऐलोवेरा बर्फी ,लुवास के शोद्यार्थियों ने की तैयार


लुवास के शोद्यार्थियों

ने तैयार की ऐलोवेरा बर्फी, पांच स्तरों पर मिलाया एलोवेरा जूस

हर स्तर पर बदला

बर्फी का टेस्ट, इम्युनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने में लाभदायक

हिसार, 01 जून

(हि.स.)। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के शोधार्थियों

ने एलोवेरा से विशेष प्रकार की बर्फी तैयार की है। शोद्यार्थियों का कहना है कि इसमें

जहां ऐलोवेरा के औषधीय गुण होंगे वहीं यह स्वास्थ्यवर्धक व पोषणयुक्त भी होगी। पिछले काफी समय

से एलोवेरा का प्रयोग विभिन्न माध्यमों से बढ़ा है। एलोवेरा इम्युनिटी बढ़ाने, पाचन

सुधारने और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है, ऐसे में यह बर्फी स्वाद और सेहत

का बेहतरीन कॉम्बो बनेगी। खोया बर्फी में एलोवेरा मिलाने से बर्फी में नमी बढ़ी है,

जिससे इसकी बनावट अधिक मुलायम और मुंह में घुलने वाली हो गई है। यदि बिना चीनी के बर्फी

बनाई जाए तो डायबिटीज के मरीज भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

लुवास की सहायक प्राध्यापिका

डॉ. वंदना चौधरी ने साेमवार काे बताया कि उनके शोध में खोया बर्फी में अलग-अलग स्तरों 5, 10,

15 और 20 प्रतिशत पर एलोवेरा जूस मिलाकर उसकी गुणवत्ता, स्वाद, नमी, पीएच और रंग का

विस्तृत मूल्यांकन किया गया। इनमें 15 प्रतिशत एलोवेरा जूस ने बर्फी के स्वाद, बनावट

और ओवरऑल क्वालिटी के मामले में एक्सपर्ट्स और उपभोक्ताओं ने सबसे बेस्ट और स्वीकार्य

पाया। इसका स्वाद लाजवाब रहा। जबकि 20 प्रतिशत एलोवेरा जूस मिलाने पर बर्फी का स्वाद

थोड़ा बदल जाता है, इसके रंग में भी बदलाव देखने को मिला।

डॉ. वंदना चौधरी

के अनुसार एलोवेरा में विटामिन ए, सी, ई, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम

के साथ सक्रिय यौगिक पाए जाते हैं, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में

सहायक होते हैं। एलोवेरा में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने

में मदद करते हैं तथा पाचन तंत्र के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी योगदान देते हैं।

दूसरी तरफ खोया आधारित बर्फी उच्च गुणवत्ता वाले दुग्ध प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस

तथा ऊर्जा का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों एवं दांतों के स्वास्थ्य, मांसपेशियों के

विकास तथा शरीर की दैनिक पोषण आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

लुवास कुलपति प्रो.

डॉ. विनोद कुमार वर्मा का कहना है कि डेयरी टेक्नोलॉजी कॉलेज ने खोया बर्फी में एलोवेरा

जूस वेल्यू एड कर बर्फी तैयार की है। अब उपभोक्ता केवल स्वाद नहीं, बल्कि सेहत भी देखता

है। इस प्रकार के वैल्यू एडेड मूल्य संवर्धित डेयरी प्रोडक्ट्स से डेयरी उद्योग में

नए स्टार्टअप्स के अवसर पैदा होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story