फरीदाबाद में वसूला बिजली चोरों से सर्वाधिक जुर्माना

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, 08 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक नवदीप सिंह विर्क ने ब्यूरो के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक से अधिक बार आदतन बिजली चोरी करने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाना होगा। बिजली चोरी केवल राजस्व की क्षति नहीं है बल्कि एक अपराध है। विर्क ने बताया कि हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरों ने धारा 135 आई.ई.सी.एक्ट 2003 के तहत मुकदमें दर्ज करके इरादतन एवं आदतन बिजली चोरों को गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2026 में जनवरी से मार्च तक इस प्रकार के 90 लोंगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करके गिरफ्तारी हुई है। इसके बाद छह अप्रैल 2026 को बिजली चोरी के पांच अभियोगों का आरोपी रमेश पुत्र धनपत सिंह निवासी कला थाना जाटुसाना जिला रेवाड़ी को 5 मुकदमों में बिजली चोरी का जुर्माना बिजली निगम में जमा करने बारे बार-बार नोटिस दिये जाने पर भी जुर्माना राशि जमा न करने पर आदतन अपराधी होने के कारण आरोपी को सभी अभियोगों में शामिल अनुसंधान करके चालान तैयार कर अदालत में पेश किया गया। इस तरह चिन्हित कर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरों द्वारा पूरे राज्य मेें कार्यवाही की जा रही है। वर्ष 2026 की पहली तिमाही में बिजली चोरी के वसूली से 32.28 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित हुआ। उन्होंने बताया कि अंबाला 1.98 में , कुरूक्षेत्र 1.09, पंचकूला 0.16, यमुनानगर 0.62, फरीदाबाद 4.37, पलवल 1.92, नूह 0.81, गुरूग्राम 4.28, महेन्द्रगढ़ 0.41, रेवाड़ी 1.54, फतेहाबाद 1.93, जींद 1.96, हिसार 2.2, सिरसा 0.96, करनाल 0.67, पानीपत 1.31, कैथल 2.12, झज्जर 1.6, चरखी दादरी 0.93, रोहतक 1.92 सोनीपत 1.8 भिवानी में 2.8 करोड़ रूपये की वसूली की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story