नूंह में मुठभेड़ के बाद दो गौ-तस्करों काबू

WhatsApp Channel Join Now
नूंह में मुठभेड़ के बाद दो गौ-तस्करों काबू


नूंह, 07 मई (हि.स.)। नूंह जिले में गुरुवार सुबह पुलिस व गौ-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दाे आराेपियाें काे गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दाैरान दोनाें गौ-तस्करों के पैरों में गोली लगी जिससे वे घायल हो गए । घायलों की पहचान नफीस व मुबारिक निवासीयान घाटा शमशाबाद, थाना सदर फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई है ।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गुरुवार सुबह निरीक्षक संदीप मोर प्रभारी सीआईए नूंह के नेतृत्व में गठित टीम अपराधों की रोकथाम हेतु नूंह-तावडू रोड़ पर मौजूद थी । उसी समय सूचना मिली कि नफीस व मुबारिक निवासी घाटा शमशाबाद, थाना सदर फिरोजपुर झिरका मिलकर गौकशी का धंधा करते हैं और आज अपनी पिकअप गाड़ी में गौकशी के लिये गौधन भरकर रिपटर नाका से होते हुए राजस्थान लेकर जायेंगे।

नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप गाड़ी नूंह की तरफ से बहुत तेज गति में आति दिखाई दी । जिसको टीम द्वारा रुकने का इशारा किया। पिकअप चालक ने पुलिस द्वारा नाकाबंदी के लिये गये बैरिकेड काे ताेड़ दिया तथा सहायक उप-निरीक्षक भूपेन्द्र काे टक्कर मारने का प्रयास किया। आराेपियाें ने पुलिस पर फायरिंग भी की। टक्कर लगने से सहायक उप-निरीक्षक भुपेन्द्र सिंह को भी गंभीर चोट लगी।

निरीक्षक संदीप मोर व उप-निरीक्षक महेन्द्र द्वारा आत्मरक्षा में सरकारी हथियार से हवाई फायर करते हुए दोनों गौ-तस्करों को आत्म समर्पण के लिये कहा लेकिन दोनों गौ-तसकर दुबारा से अपने-2 पास लिये अवैध देशी कट्टा को लोड़ कर पुलिस पार्टी की तरफ फायर करने का प्रयास करने लगे । इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गिर गए।

घायलों को काबू कर उपचार के लिए शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नूंह में भर्ती कराया गया है । पुलिस ने मौके से 02 अवैध देशी क्ट्टा, 02 खाली व एक जिन्दा कारतूस सहित 02 गोवंश और एक पिकअप वाहन को बरामद कर कब्जा पुलिस में लिया हैं । नूंह सदर थाना पुलिस गौ-तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है । पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से कितने मुकदमें दर्ज हैं और उनका आपराधिक रिकॉर्ड क्या है ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मोहानिया

Share this story