सिरसा: बिजली कमचारियों ने मांगों को लेकर निकाला मशाल जुलूस

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: बिजली कमचारियों ने मांगों को लेकर निकाला मशाल जुलूस


सिरसा, 03 मार्च (हि.स.)। विद्युत निगम कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर व अन्य मांगों को लागू करवाने की मांग को लेकर सिरसा शहर में मशाल जुलूस निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। यूनियन प्रधान सीता राम सोनी ने मंगलवार को बताया कि मशाल जुलूस बरनाला रोड महाराजा सूरजमल चौक से भूमन शाह चौक होते हुए शहीद भगत सिंह स्टेडियम पर संपन्न हुआ।

प्रधान सीता राम सोनी ने कहा कि सरकार ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करके कर्मचारियों को मौत के मुंह में धकेलने का काम कर रही है, जिससे नई जगह बहुत रिस्की कार्य होने के कारण कर्मचारियों के साथ हादसे होने का खतरा और अधिक बढ़ जाएगा। कर्मचारी नेता ने कहा कि हरियाणा सरकार बिजली कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करते हुए रिस्क अलाउंस, कैशलेस मेडिकल, पुरानी पेंशन नीति, समान काम समान वेतन व अन्य मांगों पर मौन बनी हुई है, जिसके लिए लगातार कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

सरकार समय रहते यूनियन पदाधिकारियों से बातचीत के रास्ते मांगों का समाधान करें, अन्यथा कर्मचारी आंदोलन को और अधिक तेज करने पर मजबूर होंगे। हरियाणा सरकार को चेतावनी देते हुए श्याम लाल खोड ने कहा कि एचएसईबी वर्कर यूनियन सब डिवीजन से एसीएस पावर हरियाणा तक के विरोध प्रदर्शन व घेराव कार्यक्रम को सफलता से कर चुकी है। बावजूद इसके अधिकारी अपनी बात से पीछे हटते हुए आश्वासन के बावजूद एसीएस पावर से मीटिंग का समय नहीं दिया गया, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। इसके विरोध में राज्यकार्यकारिणी भविष्य में और कड़े फैसले लेने को मजबूर होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story