हिसार : नई भूमिका में पूरी निष्ठा से कार्य करें कर्मचारी : प्रो. बीआर कम्बोज
हिसार, 20 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 18 गैर-शिक्षक कर्मचारियों
को पदोन्नति दी गई है। कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई देते
हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति कर्मचारी की मेहनत,
लगन और ईमानदारी का सम्मान है। विश्वविद्यालय की प्रगति में प्रत्येक कर्मचारी की अहम
भूमिका होती है और पदोन्नति के साथ उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में सभी
कर्मचारी अपने नए पद पर पूरी लगन, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य करें तथा विश्वविद्यालय
के विकास में अपना योगदान दें।
कुलपति ने शुक्रवार काे कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और कार्य के प्रति समर्पण ही किसी संस्थान
की मजबूती का आधार होता है। कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने पदोन्नत कर्मचारियों से नई जिम्मेदारियों
को पूरी निष्ठा से निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता
और जवाबदेही बनाए रखना जरूरी है। कर्मचारियों की कार्यक्षमता और मेहनत को पहचान देना
संस्थान के बेहतर प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
प्रशासनिक एवं लेखा अधिकारी (ई) तारा चंद ने बताया कि दो डिप्टी सुपरिंटेंडेंट
सुरेंद्र कुमार और अंजू रानी को सुपरिंटेंडेंट, तीन असिस्टेंट रविंद्र शर्मा, राजेश
कुमार और बॉबी कुमार को डिप्टी सुपरिंटेंडेंट तथा चार सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर कैलाश
रानी, स्नेह ढींगरा, सीमा रानी और अनीता रानी को पर्सनल असिस्टेंट के पद पर पदोन्नत
किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

