हिसार : भाजपा की नीतियों से अवगत करवाते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दें : राजेन्द्र सपड़ा

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : भाजपा की नीतियों से अवगत करवाते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दें : राजेन्द्र सपड़ा


हिसार विधानसभा क्षेत्र के सब्जी मंडी मंडल की

बैठक आयोजित

हिसार, 08 मई (हि.स.)। भाजपा सब्जी मंडी मंडल की

बैठक मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी

राजेन्द्र सपड़ा मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए राजेन्द्र सपड़ा ने

शुक्रवार काे कहा कि संगठन की मजबूती पर जोर दिया और कहा कि भाजपा की अंत्योदय की नीतियों से सभी

को अवगत करवाकर अधिक से अधिक कार्यकर्ता जोड़े जाएं ताकि हमारा संगठन और अधिक मजबूत

बन सके। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का भी जिक्र किया और कहा कि दोनों

सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत करवाकर अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना

सुनिश्चित करें।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष लोकेश

असीजा ने मंडल की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बैठक में पहुंचने पर मुख्य वक्ता

राजेन्द्र सपड़ा एवं अन्य पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया। कार्यक्रम

में पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

बैठक में उपरोक्त के अलावा मंडल महामंत्री अनुज

जैन एवं सुशील सैनी, मंडल उपाध्यक्ष ज्योति वर्मा, संदीप थरेजा, सुरेश गोयल, मंडल सचिव

लवली राजपाल, आनंद सैनी, नरेन्द्र सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी मनोज मदान, अतुल बांगा

व अनिल टांक सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story