सोनीपत: सेवानिवृत्त दो कर्मियों को भावभीनी विदाई समारोह

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: सेवानिवृत्त दो कर्मियों को भावभीनी विदाई समारोह


सोनीपत, 27 फ़रवरी (हि.स.)। जिला सोनीपत में शुक्रवार

को आयोजित एक समारोह में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय प्रबीना पी ने सेवानिवृत्त उप निरीक्षक

कर्मबीर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामेहर को भावभीनी विदाई दी। दोनों कर्मचारियों

ने पुलिस विभाग में दीर्घकाल तक सेवाएं प्रदान कीं और अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक

निर्वहन किया।

समारोह में कल्याण शाखा

में तैनात निरीक्षक जसमेर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने

कहा कि कर्मबीर और रामेहर ने अपने कार्यकाल के दौरान अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण का

परिचय दिया। विभाग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय रही है।

पुलिस उपायुक्त प्रबीना

पी ने दोनों को सम्मान चिन्ह और उपहार भेंट कर उनके योगदान को स्मरण किया। उन्होंने

उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना की। साथ ही आशा व्यक्त की कि वे आगे भी

समाज और परिवार के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। समारोह के अंत में

उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ अपने अनुभव

साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। वातावरण भावुक किन्तु सम्मानपूर्ण

रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story