हिसार :वृद्धाश्रम में शिवरात्रि पर जनकल्याण के निमित किया हवन

WhatsApp Channel Join Now
हिसार :वृद्धाश्रम में शिवरात्रि पर जनकल्याण के निमित किया हवन


शिवरात्रि पर मोक्ष वृद्धाश्रम में हवन करके जनकल्याण की कामना कीहिसार, 23 जुलाई (हि.स.)। सेवार्थ भाव से बुजुर्गों की संभाल में जुटे मोक्ष वृद्धाश्रम में शिवरात्रि पर जनकल्याण के निमित हवन किया गया। इस हवन में मोक्ष वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। प्रात: भगवान शिव की आराधना व पूजा के बाद हवन की शुरूआत की गई। हवन में आहुति डालते हुए जनकल्याण की कामना की गई। इसके साथ ही पूरा मोक्ष वृद्धाश्रम जय भोले शंकर के उदघोष से गूंज उठा।मोक्ष वृद्धाश्रम की संरक्षक माता पंकज संधीर व प्रधान विजय भृगु ने बुधवार काे बताया कि सावन माह में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। इसलिए मोक्ष वृद्धाश्रम में बुजुर्ग हर रोज भगवान शिव की स्तुति करते हैं। भगवान शिव की आराधना करते हुए शिवरात्रि पर हवन का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मोक्ष वृद्धाश्रम में समय-समय पर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। इन आयोजनों से जुडक़र बुजुर्गों में नए उत्साह का संचार हो जाता है। उन्होंने बताया कि मोक्ष वृद्धाश्रम में आवास, भोजन, वस्त्र व चिकित्सा की समुचित व्यवस्था निशुल्क की गई है और यहां पर विभिन्न क्षेत्रों के बुजुर्ग शालीन जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story