हिसार में चोरी की वारदातें सुलझाने व अपराध रोकने वाले 13 पुलिसकर्मी सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
हिसार में चोरी की वारदातें सुलझाने व अपराध रोकने वाले 13 पुलिसकर्मी सम्मानित


एसपी ने बढ़ाया पुलिसकर्मियों का मनोबल, 12 क्वार्टर पुलिस चौकी के आठ अधिकारी-कर्मचारियों

को मिला सम्मान

हिसार, 12 अक्टूबर (हि.स.)। अपराध नियंत्रण और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने

में सराहनीय कार्य करने वाले 13 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक

सिद्धान्त जैन ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में 12 क्वार्टर पुलिस चौकी के

8 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं। इन पुलिसकर्मियों को चोरी की वारदातों को सुलझाने

और क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए किए गए प्रभावी कार्य के लिए सम्मानित

किया गया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने साेमवार काे पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए

कहा कि अपराध नियंत्रण, चोरी की वारदातों का खुलासा और आमजन की संपत्ति की सुरक्षा

पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल हैं। ड्यूटी के प्रति समर्पण, सतर्कता और

प्रभावी कार्रवाई से अपराधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलती है और आमजन में सुरक्षा

की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों

एवं कर्मचारियों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनका मनोबल बढ़ाना और अन्य पुलिसकर्मियों

को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करना है। सभी पुलिसकर्मियों को पूरी निष्ठा,

ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाते हुए अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई

करनी चाहिए, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा

सके।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759757 Articles

Share this story