सिरसा: कांग्रेस ने रोष मार्च निकालकर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: कांग्रेस ने रोष मार्च निकालकर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला


सिरसा, 08 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी एवं बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को सिरसा में रोष मार्च निकाल कर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। इस मौके पर पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता और स्वतंत्रता लोकतंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों में किए जा रहे बदलावों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं और इनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कांग्रेस की ओर से ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में यदि किसी पात्र मतदाता का नाम प्रभावित होता है तो यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने मांग की कि मतदाता सूचियों की पारदर्शी तरीके से समीक्षा की जाए और जिन पात्र मतदाताओं के नाम हटे हैं, उन्हें बहाल किया जाए।

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने वाला जन-आंदोलन है। कांग्रेस देश हित के लिए लड़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के अधिकारों और निष्पक्ष चुनावी प्रणाली के लिए सडक़ से संसद तक संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story