हिसार : नवोदय विद्यालय के 60 विद्यार्थियों ने किया लुवास का शैक्षणिक भ्रमण

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : नवोदय विद्यालय के 60 विद्यार्थियों ने किया लुवास का शैक्षणिक भ्रमण


हिसार : नवोदय विद्यालय के 60 विद्यार्थियों ने किया लुवास का शैक्षणिक भ्रमण


पशु चिकित्सा विज्ञान, रोग निदान और जन स्वास्थ्य की बारीकियां जानीं

पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले रोगों के प्रति किया जागरूक

हिसार, 12 अक्टूबर (हि.स.)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, तितरम (कैथल)

के 60 विद्यार्थियों ने लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय

(लुवास), हिसार का शैक्षणिक भ्रमण किया। पीएम श्री गतिविधि एक्सपोजर विजिट के अंतर्गत

आयोजित इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पशु चिकित्सा विज्ञान, पशु स्वास्थ्य

देखभाल और जन स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की व्यावहारिक जानकारी देना था। विश्वविद्यालय

के कुलपति प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को पशु चिकित्सा

एवं पशुपालन शिक्षा के क्षेत्र में संचालित शैक्षणिक और अनुसंधान गतिविधियों से परिचित

करवाया गया।

विश्वविद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों और उनके साथ आए विद्यालय के शिक्षण

एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का स्वागत पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता

डॉ. अनीश यादव तथा पशु चिकित्सा सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ.

अनीता दलाल ने किया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा नैदानिक परिसर

का दौरा किया और वहां की कार्यप्रणाली को समझा। उन्होंने विभिन्न चिकित्सीय इकाइयों

का अवलोकन कर जाना कि छोटे और बड़े पशुओं की जांच, रोगों का निदान तथा उपचार किस प्रकार

किया जाता है।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले रोगों,

विशेषकर ब्रुसेलोसिस और तपेदिक (टीबी), के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया

कि स्वच्छता बनाए रखना, सुरक्षित खाद्य पदार्थों का सेवन करना और स्वच्छ पेयजल का उपयोग

करना अनेक बीमारियों की रोकथाम के लिए जरूरी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759352 Articles

Share this story