शिक्षा विभाग में पांच जिला अधिकारियों का तबादला
चंडीगढ़, 05 मई (हि.स.)। हरियाणा शिक्षा विभाग ने पांच जिला शिक्षा अधिकारियों का तबादला किया है।
शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय कुमार दहिया की ओर से नई नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों के मुताबिक करनाल डीईईओ नीलम को पानीपत जिले में डाइट प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं कैथल के जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार का तबादला सिरसा किया गया है। डीईओ चरखी-दादरी धर्मेंद्र सिंह का डाइट भैणी खुर्द प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभारी सौंपा गया है। फतेहाबाद डाइट प्राचार्य विनोद कुमार को डीईईओ हांसी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही रेवाड़ी डीईओ बृजेंद्र हुड्डा को डाइट प्राचार्य मदीना रोहतक लगाया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

