दीनबंधू छोटूराम विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यकाल बढ़ा

WhatsApp Channel Join Now


चंडीगढ़, 07 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल के कुलपति प्रकाश सिंह का कार्यकाल बढ़ा दिया है। उनका कार्यकाल 7 सितंबर को समाप्त होना था। अब वे अगले आदेश तक या नए कुलपति की नियुक्ति होने तक पद पर बने रहेंगे। दोनों में से जो पहले होगा, वही प्रभावी माना जाएगा। राज्यपाल ने यह फैसला हरियाणा सरकार की सिफारिश पर लिया है। कुलपति का कार्यकाल बढ़ाने का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कामकाज में निरंतरता बनाए रखना है। इससे नए कुलपति की नियुक्ति होने तक विश्वविद्यालय के जरूरी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। नए कुलपति की नियुक्ति निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जाएगी। उनकी नियुक्ति होते ही वर्तमान कुलपति का विस्तारित कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story