हांसी : वकील कॉलोनी में ड्रमों में लगी भीषण आग, धुएं के गुबार से मची अफरा-तफरी

WhatsApp Channel Join Now
हांसी : वकील कॉलोनी में ड्रमों में लगी भीषण आग, धुएं के गुबार से मची अफरा-तफरी


हांसी : वकील कॉलोनी में ड्रमों में लगी भीषण आग, धुएं के गुबार से मची अफरा-तफरी


कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया धुआं, रिहायशी इलाके में सांस लेने

में हुई परेशानी

हांसी, 24 सितंबर (हि.स.)। शहर की वकील कॉलोनी में गुरुवार काे खाली प्लॉट में

रखे ड्रमों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही

देखते प्लॉट से घने धुएं का गुबार आसमान में उठने लगा, जो कई किलोमीटर दूर से भी साफ

दिखाई दे रहा था। धुआं आसपास के रिहायशी इलाके में फैलने से लोगों को सांस लेने और

देखने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

वकील कॉलोनी निवासी राजीव कुमार जैन अपने घर के पास स्थित खाली

प्लॉट में ड्रमों की कटाई का काम करते हैं। गुरुवार दोपहर वे प्लॉट में काम कर रहे

थे। इसी दौरान किन्हीं कारणों से ड्रमों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई ड्रमों

को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और घना धुआं देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप

मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल

की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे

की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास स्थित मकानों

और अन्य संपत्ति को नुकसान होने से बचा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं

हुई। आग बुझने के बाद भी कुछ समय तक प्लॉट से धुआं उठता रहा, जिससे आसपास का इलाका

धुएं से ढका रहा और लोगों को परेशानी का पड़ा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story