पानीपत: स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार


पानीपत, 23 जून (हि.स.)। पानीपत पुलिस टीम ने जीटी रोड जलालपुर मोड़ पर एक युवक को 30 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पत्थरगढ निवासी कौसर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उनकी टीम सोमवार शाम को गश्त के दौरान नवादा पार मोड़ पर थी। टीम को तभी सूचना मिली कि पत्थरगढ़ गांव निवासी कौसर मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करता है। कौसर मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए जलालपुर मोड़ पर खड़ा है।

पुलिस टीम ने सूचना पर जलालपुर मोड़ पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान कौसर निवासी पत्थरगढ़ के रूप में बताई। युवक की तलाशी ली तो उसकी पेंट की जेब से पोलिथीन में पैक स्मैक (नशीला पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद स्मैक का वजन करने पर 30 ग्राम पाया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को आरोपी कौसर को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story