पानीपत: हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार


पानीपत, 09 अप्रैल (हि.स.)। पानीपत पुलिस ने जलालपुर द्वितीय से पत्थरगढ़ गांव जाने वाली रोड पर बाग के पास एक युवक को 16.84 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान करनाल निवासी नानक के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उनकी टीम को गश्त के दौरान गढ़ी बेसिक गांव के अड्डे पर थी। टीम को तभी सूचना मिली कि जलालपुर द्वितीय से पत्थरगढ़ गांव जाने वाली सड़क पर आम के बाग के पास एक युवक एक्टिव खड़ी कर खड़ा है। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है।

टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान करनाल निवासी नानक के रूप में बताई। पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से पोलिथीन में पैक हेरोइन (नशीला पदार्थ) बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 16.84ग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से मौटे पैसे कमाने के लिए चार पांच दिन पहले पंजाब के लखनऊ में एक युवक से 20 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीद कर लाया था। उसने कुछ हेरोइन राह चलते अज्ञात नशा करने वालो को बेच दी और बुधवार की शाम 16.84ग्राम हेरोइन को लेकर बेचने के लिए सनौली क्षेत्र में ग्राहक की फिराक में आया था। आरोपी के कब्जे से बरामद हेरोइन को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story