हिसार : कोहली गांव के लिए 6.93 करोड़ की पेयजल परियोजना स्वीकृत : भव्य बिश्नोई

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : कोहली गांव के लिए 6.93 करोड़ की पेयजल परियोजना स्वीकृत : भव्य बिश्नोई


पूर्व विधायक ने जताया मुख्यमंत्री नायब सैनी का का आभार

हिसार, 01 जुलाई (हि.स.)। आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव कोहली के लिए स्वच्छ

एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 6 करोड़ 93 लाख 10 हजार 030 की राशि स्वीकृत

की गई है। इससे गांव की पेयजल आपूर्ति में न केवल सुधार होगा ग्रामीणों को साफ व पर्याप्त

पेयजल भी उपलब्ध होगा।

युवा भाजपा नेता एवं पूर्व विधाायक भव्य बिश्नोई ने बुधवार काे कहा कि प्रदेश सरकार गांवों

के समग्र विकास और आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही

है। गांव कोहली के लिए स्वीकृत यह पेयजल परियोजना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक

महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद गांव के प्रत्येक घर तक स्वच्छ

एवं पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक

सुधार आएगा। उन्होंने यह राशि मंजूर करने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार

व्यक्त किया है।

भव्य बिश्नोई ने कहा कि स्वच्छ पेयजल प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है और

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस दिशा में गंभीरता

से कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं

में शामिल है, जिसका लाभ लगातार आमजन को मिल रहा है। उन्होंने

कहा कि प्रदेश सरकार जनहित और विकास के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही

है तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story