हिसार के डॉ. योगेश बिदानी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के निदेशक नियुक्त

WhatsApp Channel Join Now
हिसार के डॉ. योगेश बिदानी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के निदेशक नियुक्त


पार्टी नेताओं ने किया नियुक्ति का स्वागत, प्रतिष्ठान पहुंचकर दी बधाईहिसार, 30 अप्रैल (हि.स.)। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. योगेश बिदानी को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम का निदेशक बनाया गया है। उर्जा विभाग की आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़ ने गुरुवार काे इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार डॉ. योगेश बिदानी को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स का स्वतंत्र निदेशक (पार्ट टाइम) लगाया गया है। उनकी नियुक्ति की प्रति दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक व कंपनी सचिव को भेजी गई है। डॉ. योगेश बिदानी ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उर्जा मंत्री अनिल विज एवं वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उधर, डॉ. योगेश बिदानी को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम का निदेशक नियुुक्त किए जाने पर पार्टी नेताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही अनेक पार्टी नेता उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचे और उन्हें बधाई दी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि डॉ. योगेश बिदानी की नियुक्ति करके पार्टी ने समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ाया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story