हिसार : साक्षी चौधरी बनी आल इंडिया महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : साक्षी चौधरी बनी आल इंडिया महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव


हिसार, 02 जनवरी (हि.स.)। हांसी स्थित देव डायग्नोस्टिक सेंटर की संचालिका डॉ. साक्षी चौधरी को आल इंडिया महिला कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। आल इंडिया महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने साक्षी चौधरी को पत्र जारी कर यह दायित्व सौंपा है। अलका लांबा की ओर से शुक्रवार काे जारी पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आपको अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का सचिव नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। यह नियुक्ति भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता, संगठनात्मक क्षमता एवं समर्पण को ध्यान में रखते हुए की गई है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप महिला कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और देश की महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु निरंतर कार्य करती रहेंगी तथा सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय जैसे संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा परिकल्पित भारत के विचार को मजबूती प्रदान करती रहेंगी। डॉ. साक्षी चौधरी ने महिला कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हाईकमान द्वारा जो दायित्व सौंपा गया है उस पर वह पुरी मेहनत व लगन के साथ कार्य करेंगी और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story