हिसार : सीआरएम जाट कॉलेज का बास्केटबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में दबदबा

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : सीआरएम जाट कॉलेज का बास्केटबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में दबदबा


हिसार : सीआरएम जाट कॉलेज का बास्केटबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में दबदबा


हिसार, 17 अक्टूबर (हि.स.)। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

में आयोजित इंटर कॉलेज बास्केटबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में सीआरएम जाट कॉलेज की

टीमों का दबदबा रहा। विश्वविद्यालय के महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिताओं

के समापन समारोह में कुलसचिव डॉ. विजय कुमार मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विजेता टीमों

को सम्मानित किया।

कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने शनिवार काे कहा कि हिसार हरियाणा में खेलों के हब के रूप में

उभर रहा है। यहां के खिलाड़ी विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र

के लिए गौरव की बात है। गुजविप्रौवि भी खेलों को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभा

रहा है।

खेल निदेशालय के डीन प्रो. आशीष अग्रवाल ने बताया कि बास्केटबॉल प्रतियोगिता

के लड़कों और लड़कियों, दोनों वर्गों में सीआरएम जाट कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान हासिल

किया जबकि विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग (यूटीटी) की टीम दूसरे और डीएन कॉलेज, हिसार

की टीम तीसरे स्थान पर रही।

हैंडबॉल प्रतियोगिता के लड़कों के वर्ग में सीआरएम जाट कॉलेज की टीम प्रथम,

राजकीय पीजी कॉलेज की टीम द्वितीय और विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग की टीम तृतीय स्थान

पर रही। लड़कियों के वर्ग में डीएन कॉलेज, हिसार की टीम ने पहला और राजकीय पीजी कॉलेज

की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर खेल निदेशक डॉ. एसबी लूथरा, सहायक खेल निदेशक डॉ. मृणालिनी नहरा,

बास्केटबॉल ऑब्जर्वर डॉ. यशवंत, संदीप, बिमला देवी और एक्सपर्ट रोहित तथा हैंडबॉल ऑब्जर्वर

सुरजीत कौर, सुरेश कुमार, मोहित गुलाटी और एक्सपर्ट सुधीर व मंजीत उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762433 Articles

Share this story