जींद : 19 किलोमीटर प्रति किलोमीटर घंटा की स्पीड से चली गर्म हवाओं ने किया बेहाल

WhatsApp Channel Join Now
जींद : 19 किलोमीटर प्रति किलोमीटर घंटा की स्पीड से चली गर्म हवाओं ने किया बेहाल


जींद, 24 मई (हि.स.)। रविवार को 19 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली गरम हवाओं ने लोगों को बेहाल किया। दिन निकलने के साथ ही सूर्य देवता ने आग उगलनी शुरु कर दी। सुबह नौ बजे ही तापमान 32 डिग्री पर जा पहुंचा था। दोपहर 12 बजे तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया था। हवा की गति सुबह के समय दस किलोमीटर प्रति घंटा तो दोपहर को 19 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा पहुंची। दोपहर बाद अढाई बजे तापमान 44 डिग्री पार भी पहुंच गया। हवा का मिजाज भी काफी गर्म हो गया, जिसके चलते सड़कें व बाजार सुनसान दिखाई दिए और दिनचर्या भी प्रभावित हुई।

चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप में घर से बाहर न निकलें और ज्यादा से ज्यादा स्वच्छ पेय पदार्थो का प्रयोग करें। मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि आगामी तीन दिन दिन तक पारा 44 डिग्री तक रहेगा और हीट वेव रहेगी। नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में लू के लक्षण दिखें तो उन्हें तुरंत छायादार और ठंडी जगह पर ले जाएं। शरीर को ठंडे पानी की पट्टियों से पोंछें और यदि व्यक्ति होश में हो तो उसे ओआरएस का घोल या पानी पिलाएं। हालत में सुधार न होने पर बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर से संपर्क करें। जंक फूड का सेवन न करें। ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं।

ऐसे करें बचाव

गर्मी के मौसम में प्यास न होने पर भी बार-बार पानी पीते रहें। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर का तापमान सामान्य बना रहे। 3. दिन के सबसे गर्म समय यानी दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच बाहर जाने से परहेज करें। बाहर निकलते हुए सिर को छाते, टोपी या गमछे से ढक कर निकलें। दोपहर के समय पानी की बोतल जरूर रखें। खान-पान में बासी भोजन और तली, भुनी चीजों से परहेज करें। छाछ, नींबू पानी और ओआरएस के घोल का सेवन करें। बच्चों या बुजुर्गों को बंद खड़ी गाड़ी में अकेला न छोड़ें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story