हिसार : शिक्षा व्यवस्था में सुधारों पर विद्यार्थियों ने रखे सुझाव

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : शिक्षा व्यवस्था में सुधारों पर विद्यार्थियों ने रखे सुझाव


दयानंद महाविद्यालय में ‘रिफॉर्म उत्सव-2026’ के तहत कार्यशाला आयोजित

हिसार, 27 नवंबर (हि.स.)। शहर के दयानंद महाविद्यालय में रिफॉर्म उत्सव-2026

के अंतर्गत विकसित हरियाणा के लिए युवा सुधार विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा व्यवस्था में सुधारों के प्रति जागरूक

करने के साथ उनकी समस्याओं, सुझावों और विचारों को मंच प्रदान करना था।

कार्यशाला में महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. हेमंत शर्मा और

डॉ. मंजू शर्मा ने वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि

विकसित हरियाणा के निर्माण में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों

को शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने, अपनी जिम्मेदारियों को समझने और रचनात्मक

सुझावों के माध्यम से संस्थागत विकास में योगदान देना चाहिए।

कार्यशाला के दौरान आयोजित समूह चर्चा में विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति, परीक्षा

प्रणाली, शिक्षण व्यवस्था और पुस्तकालय सुविधाओं सहित महाविद्यालय से जुड़ी विभिन्न

समस्याओं को उठाया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव

और संभावित उपाय भी प्रस्तुत किए। इस संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा व्यवस्था

में सुधार की प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में डॉ. विवेक श्रीवास्तव के अलावा एनसीसी आर्मी एवं एयर विंग के

कैडेट्स तथा बीएससी लाइफ साइंस के तृतीय सेमेस्टर के मेडिकल एवं बायोटेक्नोलॉजी के

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784101 Articles

Share this story