हिसार के गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में जनसंचार शिक्षा एवं शोध को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
हिसार के गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में जनसंचार शिक्षा एवं शोध को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा


हिसार, 03 जुलाई (हि.स.)। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय,

रायपुर (छत्तीसगढ़) के कुलपति प्रोफेसर मनोज दयाल ने यहां के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के

कुलपति प्रोफेसर नरसी राम बिश्नोई से भी शिष्टाचार भेंट कर उच्च शिक्षा, जनसंचार, शोध

एवं अकादमिक सहयोग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया।

प्रोफेसर मनोज दयाल ने शुक्रवार काे जनसंचार विभाग के दौरे के दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. आज्ञाराम

पांडेय के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में विभाग के समग्र विकास, शोध गतिविधियों को

और अधिक सशक्त बनाने, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना, विभाग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर

पर विकसित करने तथा विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण की अवधारणा को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण

विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान शिक्षाविदों ने जनसंचार शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, नवाचार

आधारित शिक्षण, उद्योग-अकादमिक सहयोग तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभाग

की पहचान को और मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रोफेसर मनोज दयाल ने गुजविप्रौवि में जनसंचार शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र

में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में दोनों

विश्वविद्यालयों के बीच अकादमिक सहयोग, संयुक्त शोध परियोजनाओं तथा विद्यार्थियों एवं

शिक्षकों के आदान-प्रदान के नए अवसर विकसित होंगे। गौरतलब है कि प्रो. मनोज दयाल गुजविप्रौवि

के जनसंचार विभाग के सेवानिवृत प्रोफेसर हैं। प्रो. मनोज दयाल विभाग के अधिष्ठाता,

विभागाध्यक्ष के अतिरिक्त विश्वविद्यालय के कई अन्य प्रतिष्ठित पदों पर भी रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story