हिसार : ‘हेल्थ एंड हाइजीन’ को अपनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचना संभव : डॉ. नीरू गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : ‘हेल्थ एंड हाइजीन’ को अपनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचना संभव : डॉ. नीरू गुप्ता


गुजवि में एनएसएस इकाई ने ‘हेल्थ एंड हाइजीन’ विषय पर किया जागरूकता

कार्यक्रम

हिसार, 22 मार्च (हि.स.)। गुरु जंभेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से ‘हेल्थ एंड हाइजीन’ (स्वास्थ्य एवं स्वच्छता)

विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजा राम

मोहन राय हॉस्पिटल, हिसार र्कीं प्रसिद्ध गायनेकोलॉजिस्ट एवं ऑब्स्ट्रेट्रिशियन डॉ.

नीरू मुख्य वक्ता रहीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं

को स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा महिला स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक

करना था।

अपने संबोधन में डॉ. नीरू ने रविवार काे व्यक्तिगत स्वच्छता,

संतुलित आहार, मासिक धर्म स्वच्छता तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर विस्तार

से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘हेल्थ एंड हाइजीन’ को अपनाकर कई गंभीर

बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने

और किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करने की सलाह दी।

एनएसएस की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. अंजू गुप्ता

ने पूरी टीम की सराहना की और इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित

करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र

विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस कार्यक्रम में लगभग 150 एनएसएस स्वयंसेवकों

ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. सुमित शर्मा, डॉ. ज्योति, डॉ. शिवानी, डॉ. राम स्वरूप,

डॉ. विकास, डॉ. खुशबू तथा डॉ. सुनीता भी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story