हिसार : भारतीय मजदूर संघ ने प्रदर्शन करके सौंपा मांगों का ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : भारतीय मजदूर संघ ने प्रदर्शन करके सौंपा मांगों का ज्ञापन


हिसार, 01 जुलाई (हि.स.)। भारतीय मजदूर संघ, जिला हिसार के सैकड़ों कार्यकर्ताओं

ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को क्रांतिमान पार्क में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम

ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता विभाग प्रमुख सुनील ढिल्लो ने की तथा संचालन जिला

मंत्री विक्रम श्योराण ने किया।

ज्ञापन प्राप्त करने के लिए उपायुक्त की ओर से नोडल अधिकारी एवं कृषि विभाग

के डिप्टी डायरेक्टर राजबीर कुमार के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बुधवार काे आरोप लगाया कि राज्य सरकार कर्मचारियों

से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा

लगातार घोषणाएं की जा रही हैं, लेकिन उनका धरातल पर कोई प्रभाव दिखाई नहीं देता। वक्ताओं

ने कहा कि यदि सरकार शीघ्र ही कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती

है तो भारतीय मजदूर संघ प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होगा।

विभाग प्रमुख सुनील ढिल्लो ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ पहले ही सरकार को

विभिन्न कर्मचारी संगठनों की 25 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंप चुका है। प्रमुख मांगों

में सर्विस एक्ट के तहत कर्मचारियों को ऑफर लेटर जारी करना, जहां सर्विस एक्ट लागू

नहीं है वहां इसे लागू करना, बोनस सहित अन्य कर्मचारी हितों से जुड़ी मांगों को शीघ्र

पूरा करना शामिल है।

प्रदर्शन में किरण बाला, सरोज, जंत्री देवी, अजीत फौजी, कमल सैनी, सुमित शर्मा,

रामकेश श्योराण, विकास बेनीवाल, अरविंद डाबर, रफीक, रमेश शर्मा, भजनलाल, अमित राजली,

सत्यवान, मंजू, सुमिता, अंकित मेचू, विजय न्याणा, आजाद, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार,

आदित्य, मनोज कौशिक, नरेश सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाग

लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story