जींद : भाकियू ने फूंका डिप्टी स्पीकर का पुतला

WhatsApp Channel Join Now
जींद : भाकियू ने फूंका डिप्टी स्पीकर का पुतला


जींद, 16 अप्रैल (हि.स.)। नए फसल खरीद नियम के विरोध में भारतीय किसान यूनियन का धरना गुरूवार को नौंवें दिन भी जारी रहा। भाकियू पदाधिकारियों ने डिप्टी स्पीकर का पुतला फूंक कर रोष प्रकट किया। भाकियू जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार, प्रदेश उपाध्यक्ष उमेद सिंह रेढू, जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल पोंकरीखेड़ी ने कहा कि जब तक सरकार का यह तुगलकी फरमान वापस नही होता, जब तक हर रोज एक मंत्री या विधायक का पुतला दहन किया जाएगा। ऐसे में भाकियू का ऐलान है कि जल्द से जल्द सरकार फसल खरीद के नए नियमों को वापस लें।

अगर जल्द ही यह नियम वापस नहीं लिए गए तो 19 अप्रैल को मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने चल रहे भाकियू के धरने पर बड़ा फैसला लिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि की मार से प्रदेश के किसानों को नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई के लिए किसानों को मुआवजा राशि देनी चाहिए। जब तक सरकार बायोमेट्रिक नियम को वापस नही लेती उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा मार्केट कमेटी द्वारा कार्यालय के साथ लगती बिल्डिंग पर किसान बनाए, विश्राम गृह में किसानों के ठहरने, उठने बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है और ईदिशा केंद्र खोला हुआ है। अब ई खरीद पोर्टल में व्यवधान आने के चलते मैनुअल तरीके से गेटपास काटे जा सकते हैं तो फसल की खरीद भी मैनुअल की जा सकती है। इस अवसर पर लीलू राम, बारूराम रूपगढ़, नवीन, अजमेर, प्रकाश, रमेश, रणधीर, राजेश, जयवीर भी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story