जींद :लिव इन रिलेशन कानूनाें की बदलने की मांग पर खापाें ने डिप्टी स्पीकर को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
जींद :लिव इन रिलेशन कानूनाें की बदलने की मांग पर खापाें ने डिप्टी स्पीकर को सौंपा ज्ञापन


जींद, 28 अगस्त (हि.स.)। माजरा खाप पंचायत, कंडेला खाप पंचायत जींद, नौगामा खाप पंचायत ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा से मुलाकात की। खाप चौधरियों ने इन लिव इन रिलेशन जैसे कानूनों को रद्द करने व कुछ को संशोधित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर गंदा परोसने वाले लोगों पर मुकद्मा दर्ज करवाने व प्रतिबंध लगाने की बात कही गई।

माजरा खाप प्रधान गुरविंद्र सिंह संधू, कंडेला खाप प्रधान ओमप्रकाश कंडेला, नौगामा खाप प्रधान जयबीर ने कहा कि तीनों खापें जींद विधानसभा चुनाव क्षेत्र के तहत आती हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार लव मैरिज, लिव इन, समलैंगिक, अश्लीलता पर सरकार सख्त कार्रवाई करे। विधानसभा में इन कानूनों पर चर्चा हो ओर लीव इन समलैंगिक को रद्द किया जाए। यह हिंदू संस्कृति संस्कार का हिस्सा नही है। लव मैरिज पर गांव, गौहांड, सम गोत्र में शादी पर प्रतिबंध लगाया जाए और मां-बाप की सहमती ली जाए, अन्यथा शादी को अवैध माना जाएं। माजरा खाप पंचायत के प्रवक्ता समुन्द्र सिंह फोर ने बताया कि इन कानूनों पर 18 अगस्त को मुख्यमंत्री से खाप पंचायतों की 31 सदस्य कमेटी की बैठक हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी को खाप पंचायतों की बातें सुनने के लिए नियुक्त किया गया है। 23 अगस्त को बेदी से खाप पंचायतों ने मुलाकात की सहमति भी की। शीघ्र ही सरकार कानूनविद अधिकारीयों से खाप पंचायतों की बैठक का आयोजन करेंगी और इन कानूनों पर गहनता से अध्ययन करेंगी। इस अवसर पर महेन्द्र सिंह सहारण, रणबीर नंबरदार, बिंदर नंबरदार, दीपक सरपंच सहित अन्य खाप नेता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story