हिसार में लघु सचिवालय के बाहर जेन जी छात्रों का धरना जारी, लंबित भर्तियों को पूरा करने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
हिसार में लघु सचिवालय के बाहर जेन जी छात्रों का धरना जारी, लंबित भर्तियों को पूरा करने की मांग


हिसार में लघु सचिवालय के बाहर जेन जी छात्रों का धरना जारी, लंबित भर्तियों को पूरा करने की मांग


भर्ती-परीक्षा कैलेंडर जारी करने, फ्रिज पदों को अनफ्रीज करने और एचकेआरएन

में आरक्षण लागू करने की मांग

छात्र, युवा व किसान संगठनों का समर्थन

हिसार, 23 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की लंबित

भर्तियों को जल्द पूरा करने, आगामी भर्तियों एवं परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने, लंबे

समय से फ्रिज किए गए पदों को अनफ्रीज करने तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन)

में आरक्षण नीति लागू करने की मांग पर जेन जी मूवमेंट समिति हरियाणा के नेतृत्व में

सीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों और छात्रों का लघु सचिवालय के सामने चल रहा धरना बुधवार

को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने को विभिन्न छात्र, युवा, किसान और सामाजिक संगठनों

ने समर्थन दिया।

प्रदर्शन का संचालन करते हुए सीजीपी सदस्य लोकेश भिवानी ने बुधवार काे कहा कि प्रदेश के

हजारों युवा लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रियाओं

में देरी और परीक्षाओं की तिथियां स्पष्ट नहीं होने से अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति

बनी हुई है। अभ्यर्थियों ने केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय

की वर्ष 2025 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि हरियाणा में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग

के युवाओं की बेरोजगारी दर 11.8 प्रतिशत रही। उन्होंने नियमित और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया

की मांग उठाई।

धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने हरियाणा पुलिस, स्टाफ नर्स, कनिष्ठ अभियंता (जेई),

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एमपीएचडब्ल्यू) सहित लंबित भर्तियों को जल्द पूरा

करने की मांग की। साथ ही सहायक लाइनमैन, सांख्यिकी सहायक, अग्निशमन कर्मचारी, परिचालक,

मंडी पर्यवेक्षक, लिपिक, ग्राम सचिव और पटवारी सहित अन्य पदों पर नई भर्तियों के विज्ञापन

जारी करने की मांग भी रखी।

विभिन्न संगठनों का समर्थन

आंदोलन को किसान यूनियन, भीम आर्मी, सीजेपी, एनएसयूआई, इनेलो, एसएफआई, बीएसएफ,

एआईकेएस और पीएसएफ सहित विभिन्न संगठनों का समर्थन मिला। धरना स्थल पर अजय देशवाल,

परिमल, राहुल, सुखदेव बूरा, दिनेश सिवाच, पारुल, उमेद लोहान, संतलाल अंबेडकर, रोहित

दलाल, दीपक सर, लक्ष्मण दास शाहपुर, मोहन लिसो सहित कई प्रतिनिधि पहुंचे। इनके अलावा

आशीष जमालपुर, रिंकू कलानौर, आदित्य, पंकज, राहुल जांगड़ा, संदीप, अधिवक्ता मोनिका

निंबल और दिनेश मांजू सहित अन्य लोगों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story