जींद : भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
जींद : भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन


जींद, 30 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के आह्वान पर किसानों ने गुरूवार को कार्यकर्ताओं लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अमेरीका-भारत ट्रेड डील को रद्द करवाए जाने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने से पहले भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) कार्यकर्ताओं ने रोष बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए रणबीर, राजेश, प्रकाश, महिपाल ने कहा कि वर्तमान में भारत सरकार द्वारा विभिन्न देशों के साथ जो प्रस्तावित व्यापार (ट्रेड) समझौते किए जा रहे हैं व विचाराधीन हैं, वे देश के किसानों के हितों के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।

उन्होंने कहा कि ट्रेड डील के माध्यम से बहुराष्ट्रीय कंपनियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे कृषि क्षेत्र में निजीकरण और कॉर्पोरेट नियंत्रण बढ़ेगा।

वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किसी भी ऐसे ट्रेड डील मुक्त व्यापार समझौते को न किया जाए और किसानों के हितों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। यदि फिर भी भारत सरकार किसान के हितों को दाव पर लगाकर समझौता करती है तो यह ट्रेड डील व्यापार समझौते किसानों के लिए डेथ वारंट होगा। बाद में किसानों ने लघु सचिवालय पहुंच डीसी को ज्ञापन सौंपा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story