जींद : रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डा पर किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
जींद : रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डा पर किया प्रदर्शन


जींद, 04 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को जींद डिपो में रोडवेज कर्मचारियों ने दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार से मांग की गई की निजीकरण का रास्ता छोड़ रोडवेज के बेड़े में 10 हजार सरकारी बसें शामिल कर बेरोजगारों को रोजगार देने की प्रक्रिया पर आगे बढ़े।

प्रदर्शनकारी रोडवेज कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रधन देवेंद्र घोड़ेला, सुनील, धर्मबीर, दिनेश, पवन, ओमप्रकाश, रमेश व बलजीत मान ने कहा कि परिवहन परिवहन मंत्री से 16 जून को वार्ता में परिवहन मंत्री ने घोषणा की थी की रोडवेज के बेड़े में 500 बसें और खरीदी जाएंगी। कर्मचारियों के कई मांगों पर सहमति जताते हुए 40 दिन में दोबारा बैठक करने का आश्वासन दिया था। राज्य कैशियर सुशील ईक्कस व जयवीर तालू ने कहा सरकार मानी गई मांगों को लागू करने की बजाय व विभाग में सरकारी बसें नहीं बढ़ा कर प्राइवेट परमिट देने शुरू कर जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी चलते चार सितंबर को प्रदेश भर में रोडवेज कर्मचारियों के प्रत्येक डिपो पर दो घंटे का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने सरकार से मांग कि प्राइवेट परमिट रद करें।

परिवहन मंत्री से बातचीत में जो मांगे मानी गई थी, उनको तुरंत लागू किया जाए। निर्णायक आंदोलन करेंगे व सभी यूनियनों को एक सूत्र में बांधते हुए आगे बढ़ेंगे। रोडवेज का निजीकरण किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। सरकार ने बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान नहीं करती तो हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन जल्द ही बैठक बुला कर निर्णायक आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के वेतनमान स्वतंत्र आयोग का गठन करते हुए चालक 54100 ओर परिचालक लिपिक का वेतनमान 35400 और अन्य कर्मचारियों के वेतन की विसंगति दूर की जाए।

खाली पदों पर प्रमोशन की जाए। 2016 के चालकों सहित सभी कच्चे कर्मचारियों को कोर्ट के निर्णय अनुसार पक्का किया जाए। देय अर्जित अवकाश पहले की तरह लागू किया जाए। बकाया रात्रि ठहराव का भुगतान किया जाए। ओवरटाइम पालिसी को खोला जाए और और सभी गांव में रात्रि ठहराव किया जाए। पेंडिंग ओवर टाइम का भुगतान किया जाए। 10 साल से पेंडिंग बोनस का भुगतान हो। विभाग में खाली पदों पर तुरंत पक्की भर्ती की जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story