सोनीपत: विश्वविद्यालयों के अनुबंधित शिक्षकों को सेवा सुरक्षा देने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: विश्वविद्यालयों के अनुबंधित शिक्षकों को सेवा सुरक्षा देने की मांग


सोनीपत, 27 फ़रवरी (हि.स.)। हरियाणा विधानसभा के बजट

सत्र के प्रश्न काल के दौरान सोनीपत से विधायक निखिल मदान ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों

में कार्यरत लगभग 1400 अनुबंधित शिक्षकों को सेवा सुरक्षा प्रदान करने की मांग उठाई।

उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों के लिए विधेयक लाकर उनकी नौकरी सुरक्षित की जाए, ताकि

वे अपने भविष्य की चिंता से मुक्त होकर विद्यार्थियों को शिक्षित कर सकें और प्रदेश

की प्रगति में योगदान दे सकें।

विधायक ने शुक्रवार काे बताया कि राज्य

सरकार द्वारा विद्यालय, महाविद्यालय व पॉलिटेक्निक संस्थानों के अनुबंधित शिक्षकों

के लिए सेवा सुरक्षा अधिनियम बनाकर उनका रोजगार सुरक्षित किया जा चुका है। किंतु विश्वविद्यालयों

में कार्यरत लगभग 1400 शिक्षक अब भी सेवा सुरक्षा से वंचित हैं, जिसके कारण उन पर नौकरी

जाने का संकट बना रहता है। उन्होंने सरकार से इस प्रक्रिया को शीघ्र और समयबद्ध रूप

से पूरा करने की माँग की।

प्रश्न के उत्तर में उच्च

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि यह विषय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सरकार

के संज्ञान में है। इस संबंध में एक सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति की रिपोर्ट

प्राप्त होते ही उसकी अनुशंसाओं के आधार पर विश्वविद्यालयों के अनुबंधित शिक्षकों को

सेवा सुरक्षा प्रदान करने की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story