हिसार : लुवास की जीत की हैट्रिक, एमडीयू रोहतक को चार विकेट से दी शिकस्त

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : लुवास की जीत की हैट्रिक, एमडीयू रोहतक को चार विकेट से दी शिकस्त


अमित कुमार ने 10 रन देकर झटके चार विकेट, राकेश झाझरिया और डॉ. सतबीर शर्मा

ने खेली उपयोगी पारियां

हिसार, 17 नवंबर (हि.स.)। 22वें ऑल इंडिया वाइस चांसलर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट-2026

में यहां के लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), की

टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की। टीम ने अपने तीसरे

लीग मुकाबले में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक को चार विकेट से हराकर

जीत की हैट्रिक पूरी की।

जम्मू यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले

बल्लेबाजी करते हुए एमडीयू रोहतक की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान

पर 114 रन बनाए। लुवास की ओर से अमित कुमार (एके-47) ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार

ओवर में मात्र 10 रन देकर चार विकेट हासिल किए। डॉ. प्रवीण सांगवान ने दो विकेट झटके,

जबकि कप्तान विकास खरब और संजू खान को एक-एक सफलता मिली। लुवास के गेंदबाजों ने अनुशासित

प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने का मौका नहीं दिया।

115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लुवास की टीम ने 17.3 ओवर में छह विकेट

खोकर 115 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। राकेश झाझरिया ने 29 रन की शानदार

पारी खेली, जबकि डॉ. सतबीर शर्मा ने 20 रन बनाए। कप्तान विकास खरब ने 19 रन बनाकर नाबाद

रहते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। लुवास ने 15 गेंद शेष रहते चार विकेट से जीत दर्ज

की। टूर्नामेंट में लगातार तीन जीत के साथ टीम ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778500 Articles

Share this story