हिसार : प्रदेश में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने सहित अन्य फैसले स्वागत योग्य : डॉ. आशा खेदड़

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : प्रदेश में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने सहित अन्य फैसले स्वागत योग्य : डॉ. आशा खेदड़


भाजपा जिला अध्यक्ष ने कैबिनेट बैठक में लिए

गए फैसलों को बताया जनहितकारी

हिसार, 09 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा जिला अध्यक्ष

डॉ. आशा खेदड़ ने हरियाणा मंत्रीमंडल की बैठक में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने सहित अन्य

फैसलों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कैबिनेट बैठक में जो फैसले लिए

हैं, उससे हर नागरिक, खासकर गरीब, मध्यम व युवा वर्ग को फायदा होगा।

डॉ. आशा खेदड़ ने गुरुवार काे कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह

सैनी की अध्यक्षत में हुई मंत्रीमंडल की बैठक में अनेक जनहितकारी फैसले लिए गए हैं।

इनमें मुख्य रूप से प्रदेश में न्यूनतम मजदूरी 11 हजार 257 रुपये से बढ़ाकर 15 हजार

220 रुपये कर दी गई है। इससे गरीब व मध्यम वर्ग को सीधा फायदा होगा। इसके अलावा सरकार

ने अग्निवीरों के लिए कई पदों के लिए आरक्षण बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके तहत अग्निवीर

नीति 2024 में संशोधन करते हुए अग्निवीरों के लिए होरिजेंटल आरक्षण 10 प्रतिशत से बढ़ाकर

20 प्रतिशत किया गया है, जो फॉरेस्ट गार्ड, माइनिंग गार्ड व वार्डर पदों पर लागू होगा।

सरकार ने वृद्धजनों को बड़ी राहत देते हुए रिटायरमेंट हाउसिंग पॉलिसी में संशोधन किया

है। इसके तहत वृद्धजनों के लिए एफएआर 2.25 से बढ़ाकर 3.0 करने की घोषणा की है, जो टीडीआर

नीति 2021 के अनुरूप होगा।

डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि मंत्रीमंडल की बैठक

में महिला वर्ग को बड़ा फायदा देते हुए राशन डिपो आवंटन में बदलाव किया है। इसके तहत

महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, जिसमें एसिड अटैक पीड़ित, एसएचजी व विधवा

को प्राथमिकता होगा। इसके अलावा 500 कार्ड पर लाइसेंस देने, आयु सीमा 60 से बढ़ाकर

65 वर्ष करने, मृत्यु पर कानूनी वारिस को आवंटन करने का फैसला प्रमुख है। इसके अलावा

सरकार ने विलेज कॉमन लैंडस नियम में संशोधन व हरियाणा टीपीडीएस में संशोधन करने की

घोषणा की है। उन्होेंने कहा कि इन फैसलों से प्रदेश के हर वर्ग को लाभ मिलेगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा,

सोशल मीडिया प्रभारी अमर पातड़ एवं अन्य पदाधिकारियोें ने भी मंत्रीम़ंडल में लिए गए

फैसलों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा सरकार बनने

के बाद से ही लगातार जनहितैषी व जनकल्याणकारी फैसले लिए जा रहे हैं, जिससे हर वर्ग

सरकार की नीतियों से संतुष्ट है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story