जींद : युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

WhatsApp Channel Join Now
जींद : युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत


जींद, 13 अगस्त (हि.स.)। सफीदों खंड के गांव मुआना में तेजरफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान पानीपत के निजी अस्पताल में मौत हो गई। सदर थाना सफीदों पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर फरार बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गांव मुआना निवासी रितिक तथा चाचा अनिल गत 11 अगस्त रात को घूमने के लिए रिटोली रोड पर गए हुए थे। उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने रितिक को टक्कर मार दी। जिसमें रितिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक मौके से फरार हो गया। घायल रितिक को उपचार के लिए सफीदों नागरिक अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

परिजन रितिक को उपचार के लिए पानीपत के निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान बुधवार रात को मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर सदर थाना सफीदों पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने मृतक के चाचा अनिल की शिकायत पर फरार बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरूवार को जानकारी देते हुए सदर थाना सफीदों के जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story