सिरसा: माइनर से गली-सड़ी अवस्था में लाश बरामद

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: माइनर से गली-सड़ी अवस्था में लाश बरामद


सिरसा: माइनर से गली-सड़ी अवस्था में लाश बरामद


सिरसा, 07 मई (हि.स.)। जिले के गांव नागोकी से होकर गुजरने वाली शेखूपुर माइनर से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। लाश गली-सड़ी अवस्था में है, जिस कारण पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए सिरसा नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 45 वर्ष के करीब है। एएसआई सुखदेव सिंह ने गुरुवार को बताया कि उन्हें सूचना मिली कि शेखूपुर माइनर में एक व्यक्ति की लाश पड़ी है, जिस पर वे मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया है। उन्होंने बताया कि शव 15 से 20 दिन पुराना है। फिलहाल पुलिस ने को पहचान के लिए सिरसा नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाइक चोर काबू, एक बाइक व दो स्कूटी बरामद

पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को जिले क्षेत्र से गिरफ्तार कर चोरीशुदा एक मोटरसाइकिल व दो स्कूटी बरामद की हैं। कालांवाली पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि बीती 6 मई को बाइक चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान सिरसा निवासी सोनी को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी की बात कबूल करते हुए दो स्कूटी चोरी करने की बात भी स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर दो स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वह नशा करना का आदी है और नशा पूर्ति के लिए ही अपने साथी के साथ वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story