रोहतक के सांपला में मिला युवक का शव
रोहतक, 05 फ़रवरी (हि.स.)। सांपला स्थित शराब ठेके के बाहर एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस के अनुसार सांपला स्थित शराब ठेके के पास सुबह लोगों ने एक युवक का शव संदिगध परिस्थितियों में पड़ा देखा। घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच सूचना मिलने पर सांपला पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर शव की पहचान गढ़ी सांपला निवासी मंदीप के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
-----------
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल

