सोनीपत: डीसीआरयूएसटी के 7 शोधार्थी पीएचडी के पात्र घोषित: कुलगुरु प्रो. सिंह
सोनीपत, 24 मार्च (हि.स.)। दीनबंधु
छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल के कुलगुरु
प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने परीक्षकों के बोर्ड तथा संबंधित शोध समिति की अनुशंसा पर
विश्वविद्यालय के साथ शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि के लिए पात्र घोषित किया है। कुलगुरु
प्रो.सिंह ने पीएचडी के पात्र घोषित किए गए शोधार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल
भविष्य की कामना की।
मंगलवार
को कुलगुरु प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध ही किसी भी विश्वविद्यालय
की असली पहचान होता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य ऐसे शोधार्थी तैयार
करना है, जो ज्ञान के साथ-साथ समाज के लिए उपयोगी समाधान भी प्रस्तुत कर सकें। पीएचडी
उपाधि के लिए पात्र घोषित किए गए शोधार्थियों में बायोटेक्नोलॉजी विभाग से ऐश्वर्या
सोनी, फिजिक्स विभाग से आर्यन बूरा, इलेक्ट्रॉनिक्स
एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग से मीनू रानी,
मैथमेटिक्स से आरती, ह्यूमैनिटीज से
लिसा व मैनेजमेंट स्टडी से कीर्ति लोहचब व अंजलि को पीएचडी उपाधि के लिए पात्र
घोषित किया गया है। इन सभी शोधार्थियों की पीएचडी उपाधि से संबंधित अधिसूचना विश्वविद्यालय
प्रशासन द्वारा जारी कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

