सोनीपत: बेटियां खेल, शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं: बडौली

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: बेटियां खेल, शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं: बडौली


-ओपन गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट में

खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, बेटियों की उपलब्धियों पर गर्व

सोनीपत, 14 जून (हि.स.)। गन्नौर

में ब्राइट फुटबॉल यूथ स्पोर्ट्स सोसाइटी द्वारा रविवार को आयोजित ओपन गर्ल्स लीग कम

नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल

बड़ौली ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने

कहा कि हरियाणा की बेटियां खेल, शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों में लगातार

नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। उनकी उपलब्धियां प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय हैं।

मोहन

लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया विजन और मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास

किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, आधुनिक सुविधाएं और प्रोत्साहन उपलब्ध कराकर

खेल संस्कृति को मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियों की सफलता इस बात का

प्रमाण है कि अवसर और संसाधन मिलने पर वे किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर

सकती हैं।

बड़ौली

ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के हित में कई योजनाएं चला रही है। खेल नीति के

तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार,

सरकारी नौकरियों में अवसर और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके साथ ही खेल नर्सरी

योजना, उत्कृष्ट खेल केंद्र, आधुनिक स्टेडियमों का निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में

खेल गतिविधियों का विस्तार तथा प्रशिक्षण सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।

र्मोट

कमेटी गन्नौर के चेयरमैन निशांत छौक्कर ने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव-गांव से खेल

प्रतिभाओं को आगे लाकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है। इसी

सोच के कारण हरियाणा देश के अग्रणी खेल राज्यों में शामिल है। कार्यक्रम के अंत में

उन्होंने सफल आयोजन के लिए सोसाइटी के पदाधिकारियों और आयोजकों को बधाई दी तथा खिलाड़ियों

के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story