राेहतक: घर से लाखों रूपये के जेवरात लेकर नाैकरानी फरार

WhatsApp Channel Join Now

रोहतक, 3 दिसंबर (हि.स.)। सुभाष नगर में एक घर से लाखो रूपये के जेवरात लेकर मेड़ रफ्फू चक्कर हो गई। बुधवार काे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

पुलिस के अनुसार सुभाष नगर निवासी गुरूदेव ने बताया कि गांधी नगर निवासी सुधा उनके घर में मेड का काम करती है। परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे कि पीछे से सुधा ने घर में रखी अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात चारी कर ले गए, जिनमेी कीमत लगभग 34 लाख 77 हजार रूपये है। घटना का पता उस वक्त लगा जब गुरूदेव की पत्नी की अलमारी को चौक किया तो अलमारी में रखे सभी जेवरात गायब मिले और सुधा भी गायब थी। गुरूदेव ने बताया कि उनकी मेड की घर से जेवरात चोरी करके ले गई है। पुलिस ने इस संबंध में मकान मालिक की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की गिरफ्तारी के लिए संबंधित स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल

Share this story