हिसार : ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर दो लाख की ठगी, साइबर थाना ने पूरी राशि वापस करवाई

WhatsApp Channel Join Now

एएसआई संजय कुमार ने बैंक से समन्वय कर पीड़ित को दिलाई राहत

हिसार, 18 नवंबर (हि.स.)। ट्रेडिंग कंपनी में निवेश के नाम पर हुई दो लाख की

साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना हिसार की टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित की पूरी

राशि वापस करवा दी। पुलिस ने संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी

करवाई और ठगी गई रकम पीड़ित के बैंक खाते में वापस जमा करवाई।

साइबर थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार ने शिकायत पर कार्रवाई

करते हुए संबंधित बैंक से संपर्क किया। बैंक के साथ समन्वय और आवश्यक प्रक्रिया पूरी

होने के बाद पीड़ित के 2 लाख रुपये वापस उसके खाते में पहुंच गए। अपनी मेहनत की कमाई

वापस मिलने पर पीड़ित ने हिसार पुलिस की तत्परता और सहयोग के लिए आभार जताया।

बुलेट से पटाखे बजाना पड़ा महंगा, कैंची चौक पर 10 हजार रुपये का चालान

हिसार में बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे

बजाना एक चालक को महंगा पड़ गया। पुलिस की पीसीआर-18 टीम ने मिल गेट क्षेत्र के कैंची

चौक पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चालक का 10 हजार रुपये का चालान किया। यातायात नियमों की अवहेलना करने और सड़क पर आमजन के लिए परेशानी पैदा करने

वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि

प्रतिबंधित मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट से पटाखे बजाना यातायात नियमों का उल्लंघन

है। इससे सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों और आम नागरिकों को परेशानी होती है। तेज

और कर्कश आवाज से विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को दिक्कतों का सामना

करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सड़क पर दहशत फैलाने और यातायात नियमों की अनदेखी करने

वाले वाहन चालकों को किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। ऐसे मामलों में नियमानुसार

सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779270 Articles

Share this story