कैथल: मोबाइल हैक कर बिजली मिस्त्री के खाते से निकाले 1.36 लाख रुपये

WhatsApp Channel Join Now

कैथल, 16 नवंबर (हि.स.)। गांव किठाना के एक बिजली मिस्त्री के बैंक खाते से यूपीआई के जरिए 1,36,997 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक, खाते से तीन बार में रकम गूगल-पे के माध्यम से दूसरे खातों में भेजी गई। पीड़ित ने साेमवार काे साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव किठाना निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनका एचडीएफसी बैंक में खाता है, जो गूगल-पे से जुड़ा हुआ है। उनके अनुसार, 12 नवंबर की शाम घर पर रहते हुए उनका मोबाइल कुछ समय के लिए हैक हो गया था। अगले दिन गूगल-पे पर खाते का बैलेंस देखने पर उन्हें रुपये निकाले जाने का पता चला। शिकायत में दर्ज विवरण के अनुसार, 11 नवंबर को खाते से 39,999 और 9,999 रुपये, जबकि 12 नवंबर को 86,999 रुपये की ट्रांजेक्शन हुई। कुल 1,36,997 रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर किए गए। मनोज ने 13 नवंबर को साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच एएसआई संदीप कुमार को सौंपी है।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज अत्रे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777956 Articles

Share this story