सोनीपत: निशुल्क ट्रेडिंग के झांसे में युवक से नौ लाख ठगी

WhatsApp Channel Join Now

सोनीपत, 22 फ़रवरी (हि.स.)। सोनीपत

के गोकुल नगर निवासी एक युवक को शेयर बाजार में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का सपना दिखा

कर साइबर ठगों ने निशुल्क ट्रेडिंग सिखाने का लालच दिया और नौ लाख 28 हजार 610 रुपये

ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऋषभ गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 15 दिसंबर 2025 को एक अनजान फोन आया। कॉल करने

वाले ने स्वयं को निवेश विशेषज्ञ बताया और बिना शुल्क शेयर बाजार की जानकारी देने का

प्रस्ताव रखा। इसके बाद उसे एक व्हाट्सएप समूह से जोड़ा गया, जहां रूद्रा शेयर निवेश

कार्यक्रम के नाम पर अधिक लाभ का दावा किया गया। समूह के संचालकों ने 200 प्रतिशत तक

मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया और रूद्र प्रो नाम का एक मोबाइल अनुप्रयोग स्थापित करवाया।

लाभ

के लालच में युवक ने 31 दिसंबर 2025 से 29 जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग किश्तों में कुल

नौ लाख 28 हजार 610 रुपये बताए गए बैंक खातों में जमा करा दिए। अनुप्रयोग पर निवेश

और लाभ की राशि दिखाई जाती रही, लेकिन जब उसने धन निकालने का प्रयास किया तो सभी प्रयास

असफल रहे। इसके बाद ठगों ने और रुपये जमा कराने की मांग शुरू कर दी। तब उसे ठगी का

अहसास हुआ।

शिकायत

के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर संबंधित बैंक खातों और मोबाइल

अंकों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान समूह या

अनुप्रयोग के माध्यम से निवेश न करें और केवल अधिकृत मंचों का ही चयन करें।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story